आंशिक रुप से जले वनवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम कोसीओ ने कहां मामले की जांच कर होगी कार्यवाही

शहाबगंज - थाना क्षेत्र के परासी खुर्द गांव में शनिवार की सुबह वीरेंद्र वनवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही आकस्मिक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

वीरेंद्र वनवासी 35 वर्ष किन्हीं कारणों से शुक्रवार की रात में आंशिक रुप से जल गया। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। वही मृतका की पत्नी मगरी और छोटे -छोटे बच्चों का रो-रो कर बदहवास हो जा रहे थे।मृतक अपने पीछे निशा 7 वर्ष, खुशी 5 वर्ष,चिन्टू 4 वर्ष, मोदी 2 वर्ष व आनन्द 1 वर्ष है।मृतका की पत्नी मगरी ने बताया कि शुक्रवार की रात में वीरेंद्र अधजली अवस्था में घर आये थे। शनिवार की सुबह इनकी मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

أحدث أقدم