धारदार हथियार से सुरक्षाकर्मी पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
लखीमपुर खीरी - भीरा थाना क्षेत्र में एक बन्द पड़ी फैक्ट्री की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा बिजुआ निवासी उमेश उर्फ मोनू त्रिवेदी पुत्र पुत्तू लाल त्रिवेदी जो कई वर्षों से बिजुआ के शंकरपुर के पास बनी ओजस इंडस्ट्रीज के नाम से बंद पड़ी फैक्ट्री में बतौर सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे रोज की भांति वह आज भी उसी फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात थे मंगलवार की देर शाम बताते हैं कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए सर में गंभीर चोटें आई।
खून से लथपथ होने के बाद बदहवास हुए सुरक्षाकर्मी को हमलावरों ने मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए जैसे तैसे घायल हुए सुरक्षाकर्मी ने पास से गुजरी नहर पटरी के रास्ते पर गुजर रहे राहगीरों की मदद ली उसके बाद उनको राहगीरों ने घर तक पहुंचाया जहां से परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में ही बिजुआ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल ओएल भेज दिया गया।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق