खबर जनपद बरेली से मन की बात सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
आपको बताते चलें कि फतेहगंज पूर्वी मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह हुए शामिल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में।
उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन विकास एवं दुग्ध मंत्री एवं आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह ने शामिल होकर नगर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता को प्रधानमंत्री जी की बात मन में उतारने के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए और आने वाले समय में एक बार फिर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगामी लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव शर्मा एडवोकेट पंकज अग्रवाल संजय पाठक प्रमोद राठौर महेश राठौर निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल राजीव अग्रवाल प्रवीण मित्तल आशीर्वाद गुप्ता आशुतोष गुप्ता अरुण गुप्ता समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق