खबर जनपद बरेली से एक स्मैक तस्कर को भेजा जेल, जिले के तस्करों में मची खलबली
आपको बताते चलें कि बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के दिशानिर्देश तथा क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.01.2023 को फरीदपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की। एवं जनपद के तस्करों में खलबली मच गई।
पकड़े गए स्मैक तस्कर सलीम खा पुत्र हबीब खां उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम बेहरा थाना फरीदपुर बरेली को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त स्मैक तस्कर से पूछताछ में तस्कर ने बताया कि जो मेरे पास नशीला पदार्थ स्मैक है जिसको मैं अपने गांव के आरिफ़ पुत्र मुन्ने खां व अकरम उर्फ गोला पुत्र इसरार खां से खरीद कर लाया हूं। तथा मै बेचने के लिए जा रहा था उसी समय आपने पकड़ लिया है जबकि स्मैक तस्कर पर पहले के भी कई मुकदमे दर्ज हैं और आज पुलिस टीम ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
उप निरीक्षक सुभाष कुमार, उप निरीक्षक अखिल कुमार, हेड कांस्टेबल इंतजार अहमद फरीदपुर पुलिस टीम के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को देख क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मच गई है। एवं उच्च अधिकारी फरीदपुर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोट

إرسال تعليق