जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ शिष्टाचार भेंट व कार्यकारिणी परिचय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ



इटावा:-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) - इटावा का जिला विद्यालय निरीक्षक- इटावा के साथ शिष्टाचार भेंट व कार्यकारिणी परिचय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षक व शिक्षिका भाई बहनों का मा०जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और नववर्ष की बधाईयां दी।

संगठन की तरफ से नववर्ष के उपलक्ष्य में मा०जिला विद्यालय निरीक्षक जी को गुलदस्ते व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालो मेंजिलाध्यक्ष श्री रणविजय यादव, जिलामंत्री श्री सुखराम आदिवंशी, कोषाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, आय व्यय निरीक्षक श्री गौरव शाक्य, उपाध्यक्ष की श्रृंखला में श्रीमती देवेन्द्री शाक्य व श्रीमती नीलम सिंहऔर श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव के साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी श्री उदयवीर सिंह, श्री महेश बाबू एवं श्री राजेश यादव जी प्रमुख रूप से शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया एवं आश्वासन दिया कि शिक्षकों की हर समस्या का निदान किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम का संक्षिप्त संचालन श्री राजेश यादव जी ने किया।जिलाध्यक्ष श्री रणविजय यादव जी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को समय रहते निस्तारित करवाया जाएगा।

कार्यक्रम में  सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाओं  अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में श्री शिव शंकर यादव जिला प्रवक्ता, श्री महेंद्र द्विवेदी मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष में डा० खेमकरन सिंह, श्री सुमित नारायण, श्री शरद यादव, श्री आहुतीश यादव व श्री चेतन जैन, संयुक्त मंत्री में सर्व श्री अशोक कुमार,अभय राज, श्रवण कुमार मौर्य, कृष्ण कांत, लक्ष्मीकांत शर्मा, रुचिता श्रीवास्तव, प्रदेशीय प्रतिनिधि में सर्व श्री प्रदीप कुमार जैन, सदस्य जिला कार्यकारिणी में सर्वश्री देवेन्द्र सोनी,पी.राम जी, राजू सिंह, बड़े लाल यादव आदि शामिल हुए। जाखन से श्री चन्द्रप्रकाश यादव पूर्व उपाध्यक्ष, श्री डा० लवलेश कुमार यादव, श्री शम्भूनाथ व श्री अमित कुमार जी। 
इसके अलावा सर्व श्री भगत सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, सन्दीप शुक्ला, सुरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार राही,गंगा सिंह, हरिचरण सिंह, दिनेश कुमार यादव,अटेवा माध्यमिक प्रभारी मनोज कुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, अमित कटियार, शान्तनु, अजय पटेल,राकेश सिसोदिया,रमेश कुमार, मोहन लाल,सुरेंद्र नाथ, अभय सिंह आदि साथी शामिल हुए। कार्यक्रम बेहद सफल रहा अंत  का जिलाध्यक्ष रण विजय यादव ने सभी शिक्षक साथियों/बहनों का आभार प्रकट किया।।

रिपोर्ट:- संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم