खबर जनपद बरेली से भाजपा नेता पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मांगी माफी, महिला बोली मैं फंसाना चाहती थी
आपको बताते चलें बरेली के भाजपा नेता समेत तीन पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला अब मुकर गई है शनिवार को महिला थाने पहुंची और एक शपथ पत्र दिया महिला ने कहा है कि भाजपा नेता और उनके ड्राइवर को मैं साजिसन फ़साना चाहती थी मैं भाजपा नेता को जानती नहीं हूं विपक्षी पार्टी के कहने पर मैंने एफआईआर कराई थी जिन्होंने मेरा रेप किया था वह अज्ञात थे मैं उन्हें जानती भी नहीं हूं 38 साल की महिला ने कराया था केस।
38 साल की यह महिला 20 जनवरी को एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां पीड़िता ने पुलिस ऑफिस में शिकायत पत्र दिया कि भाजपा नेता और दो अज्ञात ने मेरे साथ नशीला पदार्थ देकर कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया अब आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है 38 साल की यह महिला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली है।
महिला ने शिकायत ही पत्र में आरोप लगाया था कि 7 दिसंबर 2022 की रात मैं एक काम से शहर में निकली थी वहां भाजपा नेता और दो अन्य ने मेरे साथ कार में दुष्कर्म किया था मैं भाजपा नेता को जानती हूं और पूर्व में भाजपा नेता के साथ कई साल तक उनके ऑफिस में काम कर चुकी हूं जताया था जान का खतरा महिला ने बताया था कि भाजपा नेता अब मुझे धमका रहे हैं कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज कराई लेकिन पुलिस भी भाजपा नेता के दबाव में मेरा काम नही कर रही है पीड़िता ने अब जान का खतरा जताया है पीड़िता ने आरोप लगाया कि 7 दिसंबर को मैं अपने एक परिचित के यहां जा रही थी भाजपा नेता ने मुझे कार में बैठाया और फिर मुझे नशीली गोली दे दी पीड़िता ने बताया कि पहले भाजपा नेता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद भाजपा नेता के ड्राइवर और तीसरे व्यक्ति ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया मैं पूरी तरह बेहोश थी मुझे होश आया तब मेरे पैर लड़खड़ा रहे थे। जबकि पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाया गया।
भाजपा नेता का कहना है कि महिला कौन है मैं तो जानता तक नहीं हूं मेरे खिलाफ साजिशन यह आरोप लगाए हैं मेरा महिला से कोई लेना देना नहीं है मेरी छवि जनता और पार्टी में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस सच्चाई के आधार पर जांच कर कार्रवाई करें मेरी लोकेशन की भी पुलिस जांच कर रही है जहां पुलिस की जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप फर्जी पाए गए हैं।और महिला ने माफी मांगी है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق