बरेली: बाईक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम


खबर जनपद बरेली से बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम

आपको बताते चलें कि फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि द्वारकेश चीनी मिल के समीप मजदूरी कर घर लौट रहे मोटर साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक़्कर मारकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।करीब एक घण्टे बाद मिली सूचना पर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुँचकर शव का पंचनामा पश्चात शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा।देर रात्रि  8,00 बजे पश्चात बाकरगंज निवासी राजेश कुमार पुत्र अंगन लाल उम्र 32 वर्ष मोटर साइकिल द्वारा फरीदपुर से मजदूरी कार्य कर के वापस घर लौट रहा था रास्ते में द्वारकेश चीनी मिल के सामने अज्ञात वाहन ने राज मिस्त्री राजेश को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।मृतक का परिवार बेहद गरीब होने कारण राजेश की मृत्यु के बाद परिजनों को जीवन यापन में भारी संकट से जूझना पड़ेगा। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم