बकाया भुगतान को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी



पलिया चीनी मिल गेट के बाहर किसानों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा।

पलियाकलां-खीरी - बकाया भुगतान जल्द दिलाए जाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा।  

बकाया भुगतान को लेकर हर साल किसानों को धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी पिछले वर्ष के भुगतान के साथ नए वर्ष के भुगतान की मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन की राह पर हैं। 15 जनवरी को आयोजित महापंचायत में पांच करोड़ रुपए प्रतिदिन किसानों के खातों में डाले जाने की सहमति के बाद 15 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को किसानों ने स्थगित कर दिया था।

 दो दिन तक धरना प्रदर्शन के स्थगित रहने के बाद बुधवार से किसान क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे। शनिवार को भी चीनी मिल गेट के बाहर किसानों का क्रमिक अनशन जारी रहा। किसान नेता जगपाल सिंह जग्गा ने बताया कि बकाया भुगतान न मिलने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

أحدث أقدم