खबर जनपद बरेली से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव
आपको बताते चलें कि बरेली बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव को लेकर सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्ण रूप से चला। सुबह 8:00 बजे से ही मतदाताओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक अपने मतों का प्रयोग किया।
तहसील भवन में दो पक्षों में बनाए गए बूथों पर वोट डालने का कार्य कराया गया। बूथ संख्या एक पर कुल मतदाताओं की संख्या 799 थी जिसमें शाम 4:00 बजे तक 490 मतदाताओं ने अपने वोट डाले वहीं बूथ संख्या दो पर कुल मतदाता संख्या 881 थी जिसमें 491 मतदाताओं ने वोट डाले वही ब्लॉक भुता (कुआंडाडा) के कक्ष संख्या एक में बनाए बूथ पर कुल मतदाता संख्या 785 थी जिसमें 469 वोट पड़े।
फरीदपुर क्षेत्र की कुल 2465 मतदाता वाली सूची में कुल 1450 बोट पड़े। सुबह से ही मतदान शुरू होते ही उप जिलाधिकारी पारुल तरार पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह कोतवाली प्रभारी दयाशंकर चुनाव पर्यवेक्षक व तहसीलदार शेर बहादुर सिंह पूरे समय मतदान स्थलों व सुरक्षा व्यवस्था की कड़ाई से निगरानी करते रहे। बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق