बाराबंकी में लड़कों को तालिबानी सजा, बकरी का चारा लेने गए लड़कों को पेड़ में बांधकर पीटा - देखें वीडिओ

 


बाराबंकी- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 2 लड़कों को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मासूम लड़कों को एक पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है।

दरअसल... ये पूरा बाराबंकी कोतवाली नगर के नूरपुर मोहल्ले का है, जहां इलाके के ही रहने वाला एक लड़का और उसका रिश्तेदार बकरी के लिए चारा लेने खसपरिया गांव में गए थे, इस दौरान उन्होंने आबादी की जमीन पर लगे गूलर के पेड़ से पत्ते को तोड़ लिए, जब वे पत्ते को तोड़कर लौट रहे थे  तभी उन्हें पकड़ लिया गया। और पेड़ से बांधकर पिटा गया।




पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही त्रिलोकी और उनके बेटे सोनू ने उन दोनों को पकड़ लिया था, इसके बाद उन्होंने उन्हें रस्सी से पेड़ में बांधकर लाठियों से जमकर पीटा गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जब ग्रामीणों ने ये नजारा देखा तो उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को पेंड से छुड़वाया।

इस मामले में बाराबंकी पुलिस की ने बताया कि पीड़ित लड़के के पिता की तहरीर पर त्रिलोकी और उनके लड़के सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि दोनों लड़के आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे थे, फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

أحدث أقدم