इंडिया टुडे ने पोल सर्वे में मिले आंकड़ों को लेकर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से बातचीत की और उनसे पूछा कि पीएम मोदी के अगले प्रधानमंत्री पद के उत्तराधिकारी कौन होंगे?
पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के सवाल के जवाब पर यूपी भाजपा मुखिया ने कहा, "मुझे लगता है कि अभी तो कोई वैकेन्सी नहीं है. अभी तो मोदी जी की लोकप्रियता, नाम और काम को लेकर ही जनता के बीच हम जाएंगे."
पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के सवाल पर कौन मार रहा बाजी?
पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर अक्सर देश में चर्चा होती रहती है. आम जनता से लेकर सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होती है कि पीएम मोदी के उत्तराधिकारी कौन बनेगा. बता दें कि सर्वे में पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर भी सवाल किया गया था, जिसमें बेहद ही दिलचस्प आंकड़े निकलकर सामने आए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 26.4 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है. वहीं योगी आदित्यनाथ भी 25.5 फीसदी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

إرسال تعليق