कछौना/हरदोई - आज दिनांक 31/01/2023 को कछौना ब्लॉक सभागार में वि.खं. कछौना में संचालित परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व खंड शिक्षा अधिकारी की मासिक बैठक संपन्न हुई।
B.E.O. शशांक सिंह ने अपनी ऊर्जावान व प्रेरणादायक शैली में बैठक को संबोधित करते हुए न केवल प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देश व सूचनाएं प्रदान कीं बल्कि उनकी समस्याओं को सहजता से सुलझाते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।
B.E.O. ने निपुण भारत मिशन की महत्ता को बताते हुए कछौना ब्लॉक के सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की बात पर जोर दिया।विद्यालय स्तरीय निपुण कार्ययोजना , कार्यविभाजन , बच्चों के आंकलन का अभिलेखीकरण , टाइम एंड मोशन, शिक्षण योजना, मिशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स का संतृप्तिकरण , कंपोजिट ग्रांट का शीघ्रातिशीघ्र PFMS पोर्टल द्वारा शतप्रतिशत उपभोग , समर्थ एप, आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रधानाध्यापकों को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं व स्पष्ट दिशानिर्देश प्रदान किए।
सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने प्रत्येक शिक्षक की सहायता और समस्या समाधान हेतु हर समय तत्पर हैं और सभी शिक्षकों से अपेक्षा करते हैं कि कोई भी अपने दायित्वों व कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न करें।छात्रहित सर्वोपरि रहना चाहिए। अंत में B.E.O.शशांक सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया और निपुण भारत, निपुण उत्तर प्रदेश, निपुण हरदोई , निपुण कछौना के नारे लगवाकर बैठक का समापन किया।
बैठक में समस्त ARP व जूनियर तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق