गांव से शहर और शहर से ग्लैमर की दुनियाँ में अपनी पहचान बना रही हैं ऋतुसिंह- theinsidernews.in


गांव से शहर और शहर से ग्लैमर की दुनियाँ में अपनी पहचान बना रही हैं ऋतुसिंह

बिजुआ /खीरी - हम बात कर रहे हैं लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक के गांव बेलवा मलूकापुर की यहां जन्मी ऋतुसिंह और यहीं के पड़रिया तुला के ठाकुर जी मंदिर स्कूल में ही प्रारम्भिक पढ़ाई की, शुरुआत से ही ऋतुसिंह का मन एक्टिंग और डांसिंग की तरफ था।

 इसके लिये वो गांव से निकल कर शहर में जा बसी ऋतु बताती है कि शुरुआती दिनों में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा काफ़ी स्ट्रगल भरा सफर रहा काम मिलने में भी दिक्कतें आई लेकिन धीरे धीरे अब सब बेहतर है ईश्वर की कृपा से आप पहचान बन गई है।

 ऋतुसिंह ये भी बताती हैं कि यदि एक बार पहचान बन गई तो फिर काम मिलने की टेंशन खत्म हो जाती है ऋतु अभी तक करीब एक दर्जन भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं जो जल्द ही देखने को मिलेंगी इसके साथ ही ऋतु ने कई एलबमों में भी काम किया है अगले हफ्ते ऋतु का एक एलबम लखनऊ में शूट होने वाला है वहीं अगले महीने एक हिंदी वेब सीरीज की शूटिंग बिहार में होगी

स्ट्रगल कर रहे लड़के लड़कियों के लिये ऋतु बताती हैं कि आप सभी लोग मेहनत करिये सफलता कुछ ही क़दमों की दूरी पर है ऋतु इन दिनों अपने घर गाँव बेलवामलूकापुर ब्लॉक बिजुआ जनपद लखीमपुर खीरी में आई हुई है,यही पर संवाददाता नागेन्द्र प्रताप शुक्ला ने उनसे मिलकर की बात चीत।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

أحدث أقدم