प्रधान डाकघर में मनाया गया सुकन्या समृद्धि महोत्सव 0 जिपं अध्यक्ष ममता यादव ने वितरित की पासबुक


प्रधान डाकघर में मनाया गया सुकन्या समृद्धि महोत्सव
0 जिपं अध्यक्ष ममता यादव ने वितरित की पासबुक

शाहजहांपुर - शाहजहांपुर डाक मंडल में 9 और10 फरवरी को विशेष अभियान के अंतर्गत बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। प्रधान डाकघर में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

 जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाकघर की सभी बचत योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा सभी को बचत की आदत डालनी चाहिए ।डाकघर की बचत योजनाएं सभी के लिए लाभकारी हैं। डाक अधीक्षक बीएल. मीणा ने कहा डाकघर में सभी लोगों के लिए योजनाएं हैं । अपील की कि डाकघर की योजना का लाभ उठाएं।


 उन्होने बताया सुकन्या समृद्धि खाते मे 7.6 प्रतिशत ब्याज दर है। यह खाता  10 वर्ष की बेटियों का खोला जा सकता है। विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल में सुकन्या समृद्धि के 950 खाते खोले जा चुके हैं।  जिला पंचायत अध्यक्ष ने वैष्णवी सक्सेना, अंशु यादव, अर्पिता कुमारी, अनामिका कश्यप, अवनी श्रीवास्तव, सुनीता, 
मानवी राठौर, रिमझिम, जानवी राठौर, आरुषि, खुशी, काव्या सिंह, प्रतिभा कश्यप, पूर्वी वर्मा, प्रिया सक्सेना, सृष्टि वर्मा, फातमा, आरोही कश्यप, गुलजशा, संस्कृति कनौजिया, माहिरा, पारुल, प्रिया सक्सेना, मानवी सक्सेना, खुशी, श्रष्टि, अलमाहिरा आदि बेटिओं को सुकन्या पासबुक वितरित की।डाक निरीक्षक (दक्षिणी) अतुल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन पोस्ट मास्टर अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने किया।

कार्यक्रम में डाक निरीक्षक (उत्तरी)  धर्मेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी पोस्ट मास्टर अमित सिंह, विनोद मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, मंजू कश्यप, मंजू श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, गुरजीत सिंह, सुमित गुप्ता, विनय कटियार, उमा मिश्रा,अरविंद, जितेंद्र सिंह,अनूप, उदय भान सिंह, अरुण कुमार,अपर्णा पांडेय,  प्रत्युश वत्सला वर्मा, रुकइया बी, प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमार, संजय कुशवाहा,  नवीन सिंह, निखिलेश दुबे, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार,अरविंद, जमाल सिद्दीकी, आदेश कुमार, राजेश भटनागर भगवान सिंह देवेंद्र कश्यप श्री कृष्ण अजय कुमार महेश चंद्र रोहित कुमार, रामपुर लाल राणा, सोनू आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

أحدث أقدم