कानपुर पुलिस ने चोरी हुए 101 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, ₹18 लाख है इन फोन्स की कीमत
कानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने 101 लापता मोबाइल सेट बरामद किए थे. ये मोबाइल सेट सोमवार को उनके मालिकों को सौंप दिए गए. जिला पुलिस ने पुलिस लाइंस में एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने 101 लापता और चोरी हुए लगभग 18 लाख रुपये के मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए.
इस मौके पर अपना मोबाइल फोन लेने आई छात्रा आस्था शर्मा अपना खोया फोन वापस पाकर गदगद हो गई. मीडिया से बात करते हुए आस्था ने कहा, "मैं उस पुलिस टीम को सलाम करती हूं. जिसने पिछले साल मेरा खोया हुआ फोन वापस कर दिया. मैं पुलिसिंग के इस काम के लिए सीएम योगी को भी धन्यवाद देती हूं."
क्राइस्ट चर्च कॉलेज के छात्र वेदांत का पिछले साल अक्टूबर के महीने में फोन खो गया था. उसे अपना फोन वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी. मगर हाल के दिनों में पुलिस का काम बदल गया है और वह अपना फोन पाने के लिए पुलिस का आभारी है.
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि 'ये मोबाइल फोन कानपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जोन में गुम हो गए थे, जिसके बाद फोन के मालिकों ने इसकी शिकायत की थी. सर्विलांस टीम ने इन फोन को ढूंढ़ने में बहुत अच्छा काम किया है. इसलिए मैंने इन्हें 25,000 का इनाम दिया है.

إرسال تعليق