खबर जनपद बरेली से 10 वीं के छात्र का यूकेलिप्टस पर लटका मिला शव,घर में मचा कोहराम
आपको बताते चलें कि बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अठान के निवासी राम रहीस का 16 वर्षीय पुत्र बबलू जो कक्षा 10 का छात्र था। वह घर से घूमने के लिए गया था जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो ग्रामीणों ने देखा बबलू का शव गांव से पश्चिम दिशा में एक यूकेलिप्टस के बाग में मफलर से बबलू का शव टंगा देख। ग्रामीणों ने परिजनों ने जिसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनो ने भुता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भुता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बाबू मिश्रा ने देखा और शव को पेड़ से उतारवा कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि उनके घर में किसी प्रकार की कोई विवाद भी नहीं हुआ। और ना ही किसी से कोई रंजिश है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق