- रूस के परमाणु हमले के खतरे से निपटने की तैयारी कर रहा यूक्रेन
- करीब 15000 लोगों ने करवाया एक भव्य पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन
- यूक्रेन के लोग बोले- यह दिखाता है कि वे हमें डरा नहीं सकते
कीव : रूस और यूक्रेन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। एक बार फिर रूसी मिसाइलें यूक्रेनी शहरों को निशाना बना रही हैं। रूस की धमकियों के चलते इस जंग पर अब परमाणु हमले का खतरा मंडरा रहा है लेकिन यूक्रेन के कुछ नागरिक तबाही के दौरान पार्टी करने की योजना बना रहे हैं। खबरों की मानें तो यूक्रेन के एक बड़े समूह ने पुतिन के परमाणु हमले की स्थिति में कीव के बाहर एक पहाड़ी पर सेक्स पार्टी आयोजित करने का फैसला किया है। टेलीग्राम पर सेक्स पार्टी के लिए 15,000 से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। एक दिन पहले ही रूस यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दे चुका है।
यरुशलम पोस्ट की खबर के अनुसार, यह पार्टी शहर के बाहर एक पहाड़ी पर होगी जहां लोगों को अपने हाथों को रंगीन पट्टियों से सजाने के लिए कहा जाएगा जो उनके 'सेक्सुल इंटरेस्ट' को दिखाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए, तीन पट्टियों का मतलब एनल सेक्स और चार पट्टियों का मतलब ओरल सेक्स होगा। आयोजकों का दावा है कि इस इवेंट में स्थानीय लोग सेक्स पार्टी के लिए अपने न्यूक्लियर शेल्टरों और बंकरों को छोड़ देंगे। इस अजीबोगरीब प्लानिंग का यूक्रेन में लोग समर्थन कर रहे हैं।
यूक्रेन के लोग आत्मविश्वास से लबरेज
एक स्थानीय महिला ने रेडियो फ्री यूरोप के साथ इंटरव्यू में कहा कि यह आशावादी यूक्रेनी भावना और युद्ध को जीतने की उनकी संभावनाओं के सामने हमारे आत्मविश्वास को दिखाता है। महिला ने कहा, 'यह निराशा के विपरीत है। सबसे बुरे हालात में भी लोग कुछ अच्छे की तरफ देख रहे हैं। यह यूक्रेनियों का महा-आशावाद है।' एक दूसरे शख्स ने कहा कि इवेंट यह दिखाने का एक प्रयास है कि जितना अधिक वे हमें डराने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम इसे किसी और चीज में बदल देंगे। यह रूसी खतरे की प्रतिक्रिया है।
पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां बांट रहे अधिकारी
यूक्रेन में रूस के परमाणु हमले को लेकर एक गंभीर डर भी फैला हुआ है। अधिकारियों ने हमले के डर से पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां देना शुरू कर दिया है। कीव की काउंसिल ने पुष्टि की है कि वह इसकी तैयारी के तहत शेल्टर और निकासी केंद्र मुहैया करवा रही है। परमाणु हमले की स्थिति में न्यूक्लियर रेडिएशन के संपर्क में आने के ठीक पहले या तुरंत बाद लेने पर पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां थायरॉयड ग्रंथि में खतरनाक रेडिएशन को रोकने में मदद कर सकती हैं।



إرسال تعليق