रेल कर्मियों को पुरानी पेंशन दिला कर रहेगा नरमू: त्यागी, 21 फ़रवरी को राष्ट्रपति को सौपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

 





रेल कर्मियों को पुरानी पेंशन दिला कर रहेगा नरमू: त्यागी, 21 फ़रवरी को राष्ट्रपति को सौपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

 शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को एनआरएमयू द्वारा 10 फरवरी से 20 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आज  7वे दिन ऐडीएस व शाखा प्रभारी नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में  स्टेशन अधीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, पार्सल, बुकिंग, आरक्षण, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सीनियर सेंक्शन इंजीनियर बिधुत कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 


रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुए एडीएस नरेंद्र त्यागी ने बताया कि जेसीएम के सचिव ऑल इंडिया रेलवे मेंश फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के नेतृत्व में ओपीएस की बहाली हेतु क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की स्थापना द्वारा प्रथम चरण में  देश भर के केंद्रीय व राजकीय कर्मचारियों व उनके परिजनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिये 1 करोड़ हस्ताक्षर कर 21 फरवरी को राष्ट्पति को सौंपा जाएगा । मुख्य रूप से चंदा, जितेंद्र, विष्णु, लालाराम, महेश कुमार, अनिल जायसवाल,  हरिकिशन, केशरी, धनंजय, मिलन, शहजादे, हरेंद्र, शंशाक पांडेय, प्रभाकर तोमर, शिल्पी, नीलम, किरणलता, अमित,  तेजपाल, शुभम मिश्रा, महेंद्र तिवारी, हरिराम, टीनाराज, त्रिलोक चंद्र, बी एस बीस्ट, संजय ,राजीव ,धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे।                               


रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


Post a Comment

أحدث أقدم