हरदोई - कोतवाली कछौना परिसर में बैंडमिंटन कोर्ट व पुलिस कर्मियों के लिए बने 2 विनिर्माण बैरिकों का एसपी ने किया उद्घाटन


कछौना/हरदोई - हरदोई जनपद के एसपी द्वारा थाना कछौना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्धघाटन किया गया तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए व्यायाम करने व अभिरुचि के अनुसार कोई भी खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कछौना का किया गया वार्षिक निरीक्षण एवं बैडमिंटन कोर्ट व 02 बैरिको का फीता काटकर किया विनिर्माण 

आज दिनांक 12.02.2023 को पुलिस अधीक्षक हरदोई 

एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा थाना कछौना जनपद हरदोई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदोई को सलामी दी गई, सलामी के उपरांत महोदय द्वारा थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क,बैरक, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

थाने पर मौजूद सरकारी वाहनों के रखरखाव व उनकी साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए,महोदय द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए रखे फर्स्ट एड बॉक्स किट को चेक किया गया और थाने पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में सभी अधिकारी/कर्मचारीगण की समस्यायों को सुना गया।

 तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कछौना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए बने 02 बैरिको का विनिर्माण एवं विन्यास किया गया व थाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्धघाटन किया गया तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए व्यायाम करने व अभिरुचि के अनुसार कोई भी खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बघौली, प्रभारी निरीक्षक थाना कछौना सहित थाने के समस्त अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।

रिपोर्ट - मो. दानिश

Post a Comment

أحدث أقدم