ब्लॉक केंद्र पर लगाया गया सिक्योरिटी गार्ड भर्ती कैम्प, 39 बेरोजगारों को मिला रोजगार
बिजुआ खीरी- बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मार्ग से सटे ब्लॉक बिजुआ पर एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान की भर्ती के लिए कैंप लगाया गया जिसमें बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके। इस कैंप में बिजुआ क्षेत्र के नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कैंप में मौजूद अधिकारियों ने बताया सिक्योरिटी गार्ड का भर्ती का उद्देश है कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देना है ।
यह कैंप लखीमपुर जिले में सभी ब्लॉकों में चलेगा जिसमें विभिन्न विभिन्न जगहों पर ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे इस मौके पर कैंप में भर्ती कराने आने वाले नौजवानों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला इस मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में मौजूद अधिकारी ने बताया कि यह सारी भर्ती प्रशासन के बताए जा रहे अनुरूप ओ के द्वारा ही किया जा रही है। जिसकी वजह से सरकारी परिसरों में ऐसे कैंपों को लगाया जा रहा है। कैम्प में भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन युवाओं को 1 माह के लिए ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा ताकि उन्हें पूरी तरीके से सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग मिल सके। इस मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भर्ती अधिकारी फैजल खा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق