बरेली: 4 साल की बच्ची पर बंदरों का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती


खबर जनपद बरेली से 4 साल की बच्ची पर बंदरों का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

आपको बताते चलें कि बरेली के एक मोहल्ले में छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें 4 साल की बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कैंट के गांव क्यारा निवासी अजय ने बताया कि आज सुबह उसकी 4 साल की बहन गुनगुन समेत दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस दौरान वहां बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए गुनगुन भागी और वह छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

أحدث أقدم