भीरा पुलिस ने 5 वारंटियों को भेजा जेल


लखीमपुर खीरी - भीरा थाना क्षेत्र के 2 गांवों से जुड़े 5 वारंटियों को भीरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जेल भेजे गये लोगों में जाकिर पुत्र मेवालाल, नसरत उर्फ पिंटू पुत्र जाकिर,रोजअली पुत्र मेवालाल ,सम्बंधित वाद संख्या 01089/2021 अपराध संख्या 237/20 धारा 323/324/504 निवासी गण ग्राम रुद्रपुर गुलरिया थाना भीरा जनपद खीरी सहित लौकहा गाँव निवासी मनोज पुत्र अयोध्या , रामसेवक पुत्र नत्था वाद संख्या 210/13 धारा 323/504/506 शामिल है। पूछे जाने पर उप-निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जेल भेजे गये वारंटियों की अदालत को काफी समय से तलाश थी,जिन्हें आज हमारी टीम ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव (चौकी इंचार्ज बिजुआ) हेड कॉन्स्टेबल अनुज कुमार,आ0 शिव कुमार, आ0 मोहित कुमार,आ0राजू वर्मा,आ0संजीव सामिल रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

أحدث أقدم