कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बस्तौली को बलरामपुर फाउंडेशन यूनिट गुलरिया द्वारा 7.5 किलो वाट का सोलर पैनल व अन्य आवश्यक सामग्री बच्चों में वितरित की गयी


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बस्तौली को बलरामपुर फाउंडेशन यूनिट गुलरिया द्वारा 7.5 किलो वाट का सोलर पैनल व अन्य आवश्यक सामग्री बच्चों में वितरित की गयी

 बिजुआ खीरी - बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर शाखा इकाई गुलरिया चीनी मिल ने अपने नियमित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकासखंड बिजुआ के गांव बस्तौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को 7.5 किलो वाट का सोलर पैनल स्थापित कर विद्यालय को बलरामपुर चीनी मिल समूह की मालकिन अवंतिका सरावगी द्वारा लोकार्पण कर समर्पित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के दैनिक उपयोग के लिए सोलर लाइट, अलमीरा, कम्बल,मच्छर दानी आदि का वितरण किया गया। 

अवंतिका सरावगी ने अपने संबोधन में बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर को समाज के हर क्षेत्र जैसे शिक्षा स्वास्थ्य व संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया। क्षेत्र के शिक्षा के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संस्था द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनको उनके लक्ष्य से आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। अवंतिका सरावगी ने अपनी दिली इच्छा व्यक्त की वह चाहती है उनकी एक ऐसी फेक्ट्री हो जिसमें 100% महिलाएं ही वर्क करे उसके लिए लड़कियों को हर क्षेत्र की पढ़ाई करनी पड़ेगी , उन्होंने विद्यालय के छात्रों से कमसेकम 12th की पढ़ाई अवश्य करे अगर कोई दिक्कत आये तो हमे अवगत कराएं हम उनकी मदद करेंगे ,उन्होंने अपने भाषण में विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने की इच्छा व्यक्त की, उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया की इस विद्यालय को यूपी का नम्बर वन विद्यालय बनाना है। 

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा मिश्रा से विद्यालय में पंजीकृत छात्राओं की संख्या उपलब्धियां व विद्यालय के क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों में फल एवं मिष्ठान का वितरण भी कराया।
 गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि बलरामपुर फाउंडेशन संस्था क्षेत्रीय विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, क्षेत्र संरचना आदि के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यशील है। जिससे क्षेत्र के प्रत्येक जनमानस तक सुविधा  पहुंच सके। इस अवसर पर मिल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

أحدث أقدم