बरेली: 8 फरवरी से होगा राशन वितरण प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं 2 किलो चावल एवं 1 किलो मिलेगा बाजरा


खबर जनपद बरेली से 8 फरवरी से होगा राशन वितरण प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं 2 किलो चावल एवं 1 किलो मिलेगा बाजरा

आपको बताते चलें बरेली मंडल के सभी जिलों में कल से राशन वितरण का कार्य प्रारंभ होगा पूर्व में राशन बांटना बंद कर दिया गया था इस संबंध में अधिकारियों ने सभी राशन डीलरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण में अब किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अगर किसी प्रकार की कोई लापरवाही होती है तो सीधे-सीधे कार्रवाई की जाएगी।

 उपायुक्त खाद्य बरेली मंडल राजन गोयल ने बताया कि बरेली मंडल के समस्त जनपदों में जनवरी 2023 के सापेक्ष आवंटित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 8 फरवरी से 15 फरवरी की के मध्य किया जाएगा इस अवधि में जनपद पीलीभीत एवं शहजानपुर में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो ग्राम खाद्यान्न जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं 21 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट दिया जाएगा।

 जिसमें 2 किलो गेहूं 3 किलो चावल का निशुल्क वितरण लाभार्थियों को कराया जाएगा। *बदायूं और बरेली में मिलेगा बाजरा* बदायूं एवं बरेली जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न जिसमें 14 किलो गेहूं 20 किलो चावल एवं 1 किलो बाजरा तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 5 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट जिसमें 2 किलो गेहूं 2 किलो चावल 1 किलो बाजरा दिया जाएगा बरेली मंडल के सभी जनपदों में अंत्योदय कार्ड धारकों को माह अक्टूबर,नवंबर एवं दिसंबर त्रैमास के सापेक्ष 3 किलो ग्राम चीनी प्रति कार्ड ₹18 प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी।  

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم