खबर जनपद बरेली से बिजली विभाग बड़ी लापरवाही,जर्जर तार टूटने से हुई भैंस की मौत,पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग से की सहायता की माँग
आपको बताते चले कि बरेली के थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम ग्लूपुरा में मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे खूंटे से बंधी भैंस के ऊपर बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम ग्लूपुरा में रहने वाले ऋषि पाल उर्फ पप्पू पुत्र रोहन लाल ने बताया कि भैंस खूंटे से सड़क किनारे बंधी हुई थी वहीं ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज बिजली लाइन का जर्जर लोहे बाला नँगा तार टूटकर भैंस पर गिरा से भैंस की तड़प तड़प कर मृत्यु हो गई। जबकि भैंस स्वामी ऋषि पाल ने बताया कि ऐसे जर्जर हालत के तार की कई बार सिकायत की परन्तु लाइनमैन ने बात नही मानी और यह घटना घटित हो गई।
अगर लाइनमैन सुन लेता तो यह हादसा नही होता और हमारी भैंस की मौत नही होती जबकि ऋषि पाल ने बताया कि सूचना पुलिस व बिजली विभाग के जेई को दे दी गई है जहां थाना पुलिस द्वारा भैंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। ऋषि पाल ने बताया कि 2 दिन पूर्व उक्त भैंस ₹54000 में बिक्री कर दी थी जिसका बयाना ₹3000 प्राप्त हो गया था घटना के दिन खरीदार को आना था किसी कारण भैंस खरीदार नहीं आ सका कि मंगलवार सायं 5:00 बजे बिजली का तार टूटने से घटना घटित हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जर्जर तार कई बार पूर्व में भी टूट चुका है जिसकी शिकायत संविदा कर्मी महेश से की गई किंतु शिकायत का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और विभागीय लापरवाही के चलते बिजली का तार टूटने से भैंस की मृत्यु हुई है।बिजली विभाग के जेई अश्वनी कुमार ने अंधेरे में तीर मारते हुए कहा कि उक्त भैस बिजली के खंबे से बँधी थी जिसके चलते घटना घटित होना बताया है वहीं पीड़ित परिवार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि भैंस खूंटे से ही बनी हुई थी जिसके ऊपर 11,हजार बोल्टेज बिजली लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से भैंस की मृत्यु हुई है।पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से उचित सहायता दिलाने की मांग की है देखना यह होगा कि बिजली विभाग पीड़ित को सहायता देता है या फिर पीड़ित से कार्यालयों के चक्कर लगवाता है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट



إرسال تعليق