शाहजहांपुर की महिला का देशी तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल


अभी तक आपने सोशल मीडिया पर कई युवकों को तमंचा या बंदूक लहराते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने किसी महिला को बंदूक या तमंचे के साथ देखा है? 

हम बात कर रहे हैं शाहजहांपुर के जलालाबाद की जहां काशीराम कॉलोनी की रहने वाली कांचन जाटव नाम की युवती की जो अपनी दबंगई तमंचे के साथ फोटो दिखाकर करती है। 

सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसमे यह युवती एक देशी तमचें के साथ दिखाई पड़ रही है। मामला पुलिस के संज्ञान मे है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 


रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

أحدث أقدم