पूर्तिनिरीक्षक व राशन कोटेदार की मिलीभगत से मिलावटी खाद्यान्न सामग्री,घटतौली,और मनमानी की शिकायत विधायक व एसडीएम गोला से की।
राशनदुकानदार अजय कुमार पर बच्चों का पोषाहार हड़पने और गरीबों को मिलने वाली खाद्यान सामग्री को कालाबाजारी में बेचने की कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से होगी शिकायत?
गोलागोकर्णनाथ(खीरी)तहसील गोला विकास खंड बांकेगंज के ग्राम पहाड़पुर में राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण राशन कोटेदार अजय कुमार करता है इसकी मनमानी व भ्रष्टाचार के चलते गरीब राशनकार्ड धारकों में आक्रोश फैल रहा है।
जानकारी के अनुसार तहसील गोला ब्लाक बांकेगंज के ग्राम पहाड़ -पुर न्यायपंचायत कुकरा के राशनकार्ड धारकों ने कोटेदार अजयकुमार पर तमाम गंभीर आरोप लगाएं है जिसमें खाद्य सामग्री के वितरण में घटतौली करना, गेंहू व चावल में कंकड़ पत्थर व अन्य की मिलावटी करना, राशनकार्ड धारक के अंगूठे का निशान लगाने के बाद तकनीक खराबी बताकर राशन हड़पने, आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरण होने वाले पोषाहार में गड़बड़ी जैसे मामलों की जांच व कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्राम पंचायत पहाड़पुर के गरीब राशनकार्ड धारकों व प्राइमरी पाठशाला के शिक्षक ने लिखित शिकायत उप जिलाधिकारी गोला से की पर आजतक भ्रष्ट कोटेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अगर एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं होती है तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से ग्रामीण शिकायत करेंगे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق