फिजी में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में जिले का गौरव बढ़ाएंगे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी


फिजी में आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन में जिले का गौरव बढ़ाएंगे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी

 निघासन खीरी- भारत के मित्र राष्ट्र फिजी में आयोजित 12 वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी  को अपने प्रभावशाली संबोधन के माध्यम से लखीमपुर खीरी जिले का गौरव बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है , संपूर्ण हिन्दी प्रेमियों में ग्रह राज्य मंत्री की इस उपलब्धि से प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

  गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सिल्विनी राबुका फिजी के नाडी नामक प्रसिद्ध स्थान पर 12 वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। उपरोक्त सम्मेलन में ' हिंदी : फ्राम ट्रेडिशनल नालेज टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ' विषय पर हिंदी के विश्व प्रसिद्ध विद्वानों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जनपद लखीमपुर खीरी के गौरव के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके विधानसभा क्षेत्र निघासन के ग्राम बनबीरपुर के निवासी खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का हिंदी प्रेम जगजाहिर है , ग्रहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी जब संसद में किसी समस्या को अपने प्रभावशाली अंदाज में उठाते हैं , उस समय पूरा सदन उनके संबोधन का स्वागत करता है , यहां की जनता जब उन्हें टीवी पर शेर की तरह दहाड़ते हुए देखतीहै उस समय जनता खुशी से झूम उठती है।

 यही वजह है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व हिन्दी सम्मेलन में वी मुरलीधरन के साथ केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर बढ़ाने के लिए फिजी दौरे के लिए चयनित किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की उक्त उपलब्धि से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने दी है।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

أحدث أقدم