बिजुआ सीएचसी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
बिजुआ खीरी - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सन्देश देते हुए महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में जनपद खीरी के ब्लॉक बिजुआ सीएचसी में एक अनोखे अंदाज में नव जन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया ।
सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रावेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के निर्देशन में जनपद के बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत नवजन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन का मात्र एक लक्ष्य है कि बेटियों को बेटों की तरह मान-सम्मान दिया जाए और बेटी के जन्म होने पर भी बेटों जैसे रीति-रिवाज मनाए जाएं। केंद्र और राज्य सरकार के इस मिशन को लेकर प्रशासन की ओर से कन्या जन्म महोत्सव भव्यता के साथ बिजुआ में मनाया गया।
कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रशासन नव जन्मी कन्याओं के अभिभावकों को सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित सिंह ने बेबी किट बधाई पत्र देकर महिलाओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। गतिविधि का आयोजन मुख्यता बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा आदि हेतु प्रोत्साहित करना है। बालिका जन्म को बढ़ावा देना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत सोमवार को सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति डाक्टर अमित सिंह ने कहा कि सरकार कन्याओं के सम्मान और उनको आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाली कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। सीएचसी पर कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया।
योगी सरकार ने महिला व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को 'मिशन शक्ति'' का अभियान चलाया है। अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे बाल विवाह प्रतिषेद्ध, पीसीपीएनडीटी, महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज तथा घरेलू हिसा अधिनियम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी ने बालिकाओं को जन्म देने वाली माताओं मोहनी देवी, सरिता देवी,नीलम देवी,हकीकुल निशा आदि को बेबी किट व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. अमित सिंह, संजीत कुमार आउटरिच कार्यकर्ता ,डा.दीप शिखा, डा.अंजली सिंह, बीसीपीएम राम मोहन अवस्थी, डीईओ प्रीती गुप्ता , बीपीएम राकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق