अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान, तीन शतिर अपराधियों को भेजा जेल




 खबर जनपद बरेली से अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान, तीन शतिर अपराधियों को भेजा जेल 

आपको बताते चलें कि बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली व उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में,एवम अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बहेड़ी ,प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधियों  के विरुद्ध एवं अपराध नियंत्रण हेतु  चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे थाना शीशगढ़ पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त 1. बाबू उर्फ तौकीर पुत्र जमील निवासी मोहल्ला तकिया थाना शीशगढ़ बरेली के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। 2. सतीश पुत्र सुखलाल निवासी गदयिया मिलक रामपुर के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया 3.आयूब पुत्र छोटे निवासी कल्याणपुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर थाना शीशगढ़ पर मु0अ0सं0 74/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मु०अ० सं०73/25 धारा 4/25 आयुध अधिनियम व मु०अ० सं० 75/23 धारा 4/25 आयुध अधिनियम  पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए  मा0 न्या0 के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

أحدث أقدم