इटावा: भरथना की पत्रकारिता के भीष्मपिता नही रहे



इटावा - भरथना क्षेत्र में पत्रकारिता जगत भीष्मपिता व भाजपा नेता वरिष्ठ पत्रकार पंडित कैलाश अवस्थी नही रहे। भरथना कस्बा के मुहल्ला ब्रहमनगर निवासी करीब 86 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता कैलाश अवस्थी का गुरुवार को इलाज के दौरान सैंफई चिकित्सालय में निधन हो गया। 

उनके निधन की सूचना मिलने पर भरथना नगर क्षेत्र के पत्रकारों समेत पार्टी पदाधिकारियों व सभी राजनैतिक दलों नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके ब्रह्मनगर आवास पर शोक सम्वेदना व्यक्त करने बालो का तांता लगा हुआ है।  

रिपोर्ट : संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم