बरेली: नहीं मिल पा रहा आवारा गोवंश को ठिकाना, सड़क बनी आवारा पशुओं का सहारा


खबर जनपद बरेली से नहीं मिल पा रहा आवारा गोवंश को ठिकाना,सड़क बनी आवारा पशुओं का सहारा

 आपको बताते चलें आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए शासन ने अनेकों योजनाएं चला रखी है परंतु इन योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं मिल पा रहा है यही वजह है कि हजारों की संख्या में मवेशी सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं मवेशियों को उचित ठिकाना नहीं मिलने के कारण सड़कों को ही पशुओं ने आशियाना बना लिया है जिससे यह मवेशी सड़क दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे हैं तो कहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
 जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए किसान रात-रात भर खेतों के आस-पास पहरा दे रहे हैं प्रत्येक पंचायत में गौशाला निर्माण होना था लेकिन बरेली ब्लॉक 16 पंचायतों में से अभी तक महेज दो पंचायत में ही गौशाला बनकर तैयार हो पाई है इसका संचालन भी शुरू हो चुका है लेकिन इनकी क्षमता 100-100 पशुओं होने के कारण यहां अधिक मवेशी नहीं रखे जाते हैं जिसके चलते गांव से लेकर शहरों में बड़े पैमाने पर हजारों की संख्या में मवेशी आवारा घूम रहे हैं। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم