खबर जनपद बरेली से थाना प्रभारी निरीक्षक को दिया युवती ने प्रार्थना पत्र, पिता करा रहा है एक बच्चे के पिता से निकाह
आपको बताते चलें कि बरेली के सीबीगंज थाने में पहुंची युवती ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता व भाइयों पर लगाए संगीन आरोप..तस्कर पिता जो अपनी अविवाहित बेटी की शादी जबरन एक बच्चे के पिता के साथ करवाना चाहता था।जोकि वह स्मैक का काम करता है।
बरेली: थाना प्रभारी निरीक्षक को दिया युवती ने प्रार्थना पत्र, पिता करा रहा है एक बच्चे के पिता से निकाह pic.twitter.com/wW1l60T5UW
— The Insider News (@founderinsider) February 3, 2023
जबकि युवती ने बताया कि उसके पिता उसको जान से मारने की धमकी देते। तब युवती ने अपनी ही बिरादरी के युवक के साथ 09.01.2023 कोर्ट मैरिज कर ली। युवती ने बताया कि युवती के विरोध करने पर अनेकों बार उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया..जुल्मों सितम से तंग आकर युवती ने अपने प्रेमी के साथ भाग कर निकाह कर लिया है और आज युवती सीबीगंज थाने पहुंचकर निकाहनामा कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र पुलिस को देते हुए अपने पति व उसके घर वालों को बेकसूर बताते हुए मुकदमा खत्म करवाने की सिफारिश की और अपने पिता को स्मैक तस्कर बताते हुए युवती ने खुद को बताया कि वह बालिग है। और उसे अपनी मर्जी से शादी करने का हक है। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ उसी के घर रहना चाहती है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق