मोहल्ला सरैया बसबिरवा गंदगी के पसरने से लगभग दो दर्जन मौतें हो जाने के बाद भी नगर पालिका अनजान
वही शुक्ला पुर मैं भयंकर गंदगी और नाली चौक देखकर मोहल्ले वासी खुद चौक नालियां कर रहे साफ सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
मोहम्मदी /खीरी मोहल्ला सरैया और बसबिरवा मैं लगभग डेढ़ दर्जन मौतें हो जाने के बाद भी नगर पालिका अभी भी अनजान बनी हुई है मोहल्ला सरैया में दूषित पानी व गंदगी की भयंकर भरमार से एक हफ्ते में लगभग 8 बच्चों की मृत्यु हो जाने से पूरे नगर में भय व्याप्त हो गया था उसके बावजूद भी नगर पालिका ने जो दूषित पानी घरों में जा रहा है और नाले और नालियां चौक हैं उनकी अभी तक कोई सफाई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
जबकि तमाम जनप्रतिनिधि जिले के आला अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया था डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर टीकाकरण का अपना कार्य किया तब जाकर कहीं रोकथाम हो सकी अब वहां पुनः स्थित बनने के संकेत नजर आ रहे हैं वही नगर के मोहल्ला बस बिरवा में आधा दर्जन से ऊपर बच्चे बुजुर्ग नौजवानों की मृत्यु हो जाने से गांव में डर डर के लोग जी रहे थे तब जाकर स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर टीकाकरण और इलाज किया तब जाकर समस्या का समाधान हुआ वहां भी भयंकर बीमारी के चलते वायरस फैला था जबकि नगर पालिका मोहम्मदी में कुल 25 वार्ड है जिसमें 45 संविदा सफाई कर्मी 19 सरकारी और 87 ठेका पर सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
इसके बावजूद भी 25 वाडों में गंदगी के अंबार एवं नाले और नालियां जोक देखे जा सकते हैं जबकि नगरपालिका में 151 कुल सफाई कर्मी लगे हुए हैं वार्ड 25 प्रति वार्ड में अगर बांट दिए जाएं हर वार्ड में काफी मात्रा सफाई कर्मचारियों की हो जाएगी उसके बावजूद भी मोहल्लों में दूषित पानी गंदगी के अंबार देखे जा सकते हैं जिसको लेकर अभी जल्द ही 8 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग पर पलटवार कर रहा है स्वास्थ्य विभाग नगरपालिका पर पलटवार कर रहा है अभी तक किसी ने सिद्ध नहीं कर पाया किन कारणों से 8 बच्चों की मृत्यु हुई है।
संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुश्री गुंजन गुप्ता से जानकारी लेना चाहिए तो उन्होंने बताया की मुझे इतना अनुमान नहीं है शायद सफाई कर्मी पर्याप्त मात्रा में हैं अगर सफाई कर्मी पर्याप्त मात्रा में हैं नगर में कुल 25 वार्ड हैं अन्य लोगों से जानकारी मिली की कुल 151 सफाई कर्मचारी हैं हर वार्ड में 6 सफाई कर्मचारियों की तैनाती हो सकती है उसके बावजूद भी हर वार्ड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق