माँ व पिता पर जानलेवा हमले का आरोपी पुत्र गिरफ्तार


माँ व पिता पर जानलेवा हमले का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

बिजुआ खीरी - भीरा थाना अंतर्गत बिजुआ चौकी क्षेत्र के गाँव बस्तौली में 11/02/2023 को दारू पीने के लिए पैसे न देने पर हमला प्रकरण में मुख्य आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने अपनी माँ व पिता के सिर व हाथों पर बांके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

मामले में फरार चल रहे आरोपी पुत्र विजय शंकर पुत्र  बालकराम शुक्ल उम्र करीब 42 वर्ष को बिजुआ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके पास से घटना में प्रयोग किया गया बांका भी जब्त कर लिया है। 

 बिजुआ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 11 फरवरी को बस्तौली कस्बा में मामूली से विवाद में बेटे ने बुजुर्ग मा पर हमला कर दिया था।  जिसमें सरोजनी  शुक्ला पत्नी बालक राम शुक्ल व बालक राम शुक्ल पुत्र ब्रह्मादीन के सिर पर हाथों पर आरोपी पुत्र विजय शंकर ने बांका से जबरदस्त हमला कर दिया था.पीड़ित मौके पर ही अचेत हो गए थे। 

 जिसके बाद सरोजनी शुक्ला व बालकराम को बिजुआ  अस्पताल ले जाया गया जहा उनका इलाज हुआ।  प्रकरण में आरोपी विजय शंकर फरार चल रहा था जिसे भीरा थाना प्रभारी विमल कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर बस्तौली गाँव से ही गिरफ्तार कर लिया। . टीम में चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव,हेडकांस्टेबल कुलदीप कुमार,आ0राजू वर्मा आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

أحدث أقدم