बरेली: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास


खबर जनपद बरेली से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास

 आपको बताते चलें कि जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर के निकट एक गांव में  मंगलवार की शाम 12वीं छात्रा अपने खेत में घुसे आवारा जानवरों को भगाने गई। 

आवारा जानवर पड़ोसी के खेत की ओर जाने लगे वहां पर पहले से मौजूद गांव का ननका पुत्र रामपाल अपने दो साथियों के साथ खेत पर बैठा हुआ था जोकि वहां बैठ कर शराब पी रहा था। उसने जैसे ही छात्रा को देखा और उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की कर उसे जमीन पर गिरा लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके से 2 अन्य लोग फरार हो गए। छात्रा की चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने ननका को पकड़ लिया।  तभी आरोपी ननका एवं ननका के बच्चों ने छात्रा के पिता और भाई को भी बुरी तरह मारा पीटा छात्रा के परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم