वाहन चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान हो रहे हैं पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा


 



 इटावा -कस्बा बकेवर की ट्रैफिक व्यवस्था में ऑटो चालक सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। खास बात यह है कि  चौराहों पर पीआरडी के जवान व पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद ऑटो ड्राइवर सवारी देखते ही कही भी गाड़ी रोक देते हैं। यह नजारा पुलिस प्रशासन भी मूक दर्शक बनकर देखती रहती है। इसके अलावा ऑटो चालक सहित अन्य वाहन चालकों का जहां मन हुआ, वहां वाहन खड़े करके बातचीत में लग जाते हैं। इस कारण से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। वही ऑटो की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर रही हैं। ऐसे में वाहन चालक सवारी को लेकर मारामारी की स्थिति रहती है। पहले सवारी बैठाने के चक्कर में  ऑटो चालक कहीं पर भी खड़े हो जाते हैं। वही  ट्रैफिक के नियम का कोई पालन नहीं करता। वही मुख्य चौराहे पर चारों ओर से वाहन का आना जाना रहता है। ऐसे में जैसे ही ऑटो खड़ा होता है तत्काल ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती हैं।आमतौर पर सुबह व शाम के समय सवारियां अधिक निकलती है। इस दौरान बकेवर के मुख्य चौराहे व ओवर ब्रिज पर इटावा रोड, भरथना रोड, लखनऊ रोड,औरैया रोड  आदि स्थान पर अधिक समस्या पैदा हो जाती है। सबसे अहम बात यह है कि इन स्थानों पर सवारी को देखते ही ऑटो ड्राइवर अपना ऑटो सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर रोक देते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार तो पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालक घायल भी हो जाते हैं। वही पुलिस प्रशासन उदासीन जहां मन किया वहीं ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो को खड़ा कर देते हैं। 

जो काफी देर तक सड़क पर खड़े रहते हैं। वहीं बकेवर के मुख्य चौराहे व बकेवर ओवरब्रिज पर चारों तरफ की सड़कों पर ऑटो खड़े रहते है। वहीं तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा रात दिन कड़ी मशक्कत के साथ ऑटो चालकों व वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हैं। वही  बकेवर पुलिस प्रशासन ऑटो चालको के सब नजारों को देखती रहती है।वहीं सड़कों पर फर्राटा भरने वाले इन ऑटो में से अधिकांश ऑटो चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक ऑटो दौड़ाया जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा इन ऑटो ड्राइवरों में कुछ नाबालिग ऑटो चलाते दिखाई देते हैं।वही जिम्मेदार कार्रवाई करें तो होगा। 

वही कस्वा के समृद्ध लोगों का कहना है। कि यातायात के नियमों का पालन यदि पुलिस प्रशासन द्वारा कस्वा के ऑटो चालकों को कराया जाए, तो कस्वा की यातायात व्यवस्था सुधर सकती है। पैदल चल रहे राहगीरों को आवाज लगाते हुए बीच सड़क पर ही ऑटो चालक अपने वाहन खड़ा कर देते है, जिससे घंटों के लिए जाम लग जाता है। राहगीर और दो पहिया वाहन चालक इस बात को लेकर परेशान रहते हैं। वही कस्बा के समृद्ध लोगों ने तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा से मांग की है। की ऑटो चालकों पर  कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे रोड पर चलने वाले राहगीरों समस्या का सामना ना करना पड़े।


रिपोर्ट संजीव भदौरिया  ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم