खबर जनपद बरेली से जयपालसिंह "व्यस्त" ने लगाई हैट्रिक,भाजपा की लगातार आठवीं बार जीत, सपा की जमानत जब्त
आपको बताते चलें बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक का परिणाम देर रात 3:00 बजे जयपाल सिंह "व्यस्त" ने बड़ी जीत हासिल की है।जबकि वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल बनाई गई थी। 30.01.2023 को 9 जिलों का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमे कुल 53.79% वोटिंग हुई। बदायूं जिले में सबसे ज्यादा 63.70% वोट पड़े। रामपुर जिले में सबसे कम 45.04 %वोट पड़े। इस सीट पर कुल 72297 स्नातक वोट थे। जहां 53.79%वोट पड़े।
मतगणना स्थल बनाया शहर से बाहर बनाया गया* मतगणना स्थल शहर के आउटर पर बनाया गया था। जहां कड़ी सुरक्षा में सुबह 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। बैलट पेपर से चुनाव हुआ है इसीलिए रिजल्ट सुबह 3:00 रिजल्ट घोषित किया गया। 14 टेबल लगाई गई थी। जहां 76 कर्मचारी गिनती में लगाए गए थे जबकि 20 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया था।जबकि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीओ की मौजूदगी मतगणना संपन्न हुई। जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने बरेली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव को चुनाव में उतारा है चुनाव से पहले लग रहा था। कि सपा प्रत्याशी मजबूत चुनाव लड़ रहे हैं।लेकिन आखिरी समय में सपा की स्थिति कमजोर बनी रही और सपा के लिए एक बड़ा झटका लगा।
जबकि दूसरा कारण सपा वाले गढ़ में कम वोटिंग रामपुर में कम वोटिंग भाजपा के लिए फायदा पहुंचा रही थीं 10 प्रत्याशी थे मैदान में चुनाव सपा और भाजपा हुआ* इस सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे लेकिन चुनाव भाजपा और सपा के बीच जोरो से चला हालांकि सपा की स्थिति नाजुक बनी रही थी। बरेली मुरादाबाद खंड की इस स्नातक सीट में बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिले आते हैं इन जिलों में बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर,रामपुर ,अमरोहा, संभल, जिले आते हैं लेकिन सपा ने जहां शिवप्रताप को मैदान में उतारा। जबकि शिवप्रताप सिंह यादव इन सीट के 9 जिलों के मूलनिवासी भी नहीं है।
जबकि शिवप्रताप मूल रूप से इटावा के जसवंतनगर के रहने वाले हैं जो कुछ सालों से बरेली में तुलसी नगर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 2003 में वह छात्र राजनीति में उतरे थे। इसी साल वह रोहिलखंड विश्वविद्यालय के छात्र संघ के महामंत्री बने। लेकिन छात्र राजनीति को छोड़ दें। वो हो नही सकता। यह उसका पहला बड़ा चुनाव था जहां उनका राजनीति कैरियर भी दांव पर लगा हुआ था जिस चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जबकि भाजपा प्रत्याशी ने तीसरी बार जीत हासिल की भाजपा प्रत्याशी डॉ जयपाल सिंह "व्यस्त" मूल रूप से मुरादाबाद के निवासी हैं इस स्नातक वर्ग और कॉलेजों में उनकी तगड़ी पकड़ है इस सीट में से मौजूद एमएलसी है और दो बार चुनाव पहेले भी जीत चुके हैं। और तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगा दी है।
कुल 92771 वोट पड़े
आपको बताते चलें बरेली में 57. 42%
पीलीभीत में 48.46%
शाहजहांपुर में 56.22%,
बदांयू में 63.70% ,
रामपुर में 45.04%,
अमरोहा में 57.08% ,
बिजनौर में 53.40%,
मुरादाबाद में49.87%,
संभल में 50.13%
टोटल वोटिंग हुई 92771 इनमें पुरुष वोट 62915 एवं महिला वोट 29856 पड़े थे।
इस विधान परिषद की बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह "व्यस्त" में बड़े अंतर से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह यादव को 51257 वोटों से हराया। सन 1986 से इस सीट पर विजई भाजपा की रही है यह आठवी जीत है। गुरुवार सुबह से ही शुरू हुई मतगणना के नतीजे शुक्रवार तड़के 3:15 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। पहले ही चक्र में बढ़त बना चुके बाद भाजपा के जयपाल सिंह "व्यस्त" ने टोटल 66179 वोट हासिल किए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि शिव प्रताप को अपनी जमानत बचाने के लिए 15450 वोट हासिल करने थे।
शिव प्रताप सिंह यादव,अन्य 8 निर्दलीय प्रत्याशीओ भी जमानत जप्त हो गई है सातवें और अंतिम सत्र की मतगणना पूरी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उठ गई। वहीं सपा कार्यकर्ताओं में काफी रोस नजर आ रहा है एवं मायूसी छा गई। जबकि इस सीट पर सन 1986 में हुए चुनाव में भाजपा के डॉक्टर नेपाल सिंह ने पहली बार जीत हासिल की थी वह लगातार वर्ष 2010 तक 5 बार इस सीट से जीत चुके थे। 2014 लोकसभा चुनाव मे उनके सांसद चुने जाने के बाद पार्टी ने उसी साल हुए उपचुनाव में डॉ जयपाल सिंह "व्यस्त"को मैदान में उतारा था तब से दो बार जीत चुके थे। डॉ जयपाल सिंह "व्यस्त"ने अब तीसरी बार 51257 वोटों से जीत हासिल कर हैट्रिक मारी है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق