शाहजहांपुर - लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर क्षेत्र में स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को विस्थापित करने की कवायद शुरू हों गई है। हाईवे के सिक्स लेन बनाए जाने की राह में हनुमान मंदिर बाधा बन रहा था। पिछले दिनों एसपी एस. आनंद के साथ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी मंदिर पहुंचे थे उन्होंने बताया था कि मंदिर को उसके स्थान से विस्थापित कर हाईवे की सीमा से दूर खेत पर चिह्नित जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मशीनों से मंदिर को धीरे-धीरे खिसकाया जाएगा।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर के महंत से भी बातचीत भी कई थी। मंदिर को विस्थापित करने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई है। मंदिर हो खिसकाने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। पूर्व में मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन कई जेसीबी खराब हो गईं थीं। इसके बाद श्रद्धालुओं के विरोध के बाद प्रशासन ने मंदिर तोड़ने की कार्रवाई रोक दी थी।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर





إرسال تعليق