बिजुआ खीरी -भीरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को भीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भीरा पुलिस सुबह लखीमपुर कप्तान के निर्देश पर भीरा के तेजतर्रार थाना प्रभारी विमल कुमार गौतम बलात्कार के आरोपी को कटैय्या मोड़ के पास से गिरफ्तार किया जब वह कही बाहर निकलने के फिराक में था।
आरोपी परमुकदमा संख्या 43/23 धारा 376/504/506 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया वहा से आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना भीरा विमल कुमार गौतम,हेडकांस्टेबल वसीम हाशमी,कांस्टेबल प्रदीप चीमा,महिला कांस्टेबल रजनी रमन शामिल रही।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


إرسال تعليق