ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार को कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत


खबर जनपद बरेली से ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार को कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर,घायल चौकीदार की इलाज के दौरान हुई मौत

 आपको बताते चलें कि बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निबासी अशोक कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को सौँपी तहरीर में बताया है कि पिता जगदीश प्रसाद पुत्र चन्नू लाल थाना भुता में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे जो दोपहर 15,फ़रवरी को सूचना मिलने पर साइकिल द्वारा चौकी कुआँडांडा ड्यूटी पर जा रहे थे।

      मृतक चौकीदार

 रास्ते में कुआँडांडा ब्लॉक के सामने पहुँचने पर तेजगति व लापरवाही के साथ आई मारुती कार संख्या युपी 25,बी,वी 1860 ने साईकिल में पीछे से टक़्कर मार दी जिससे जगदीश प्रसाद उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जहाँ घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल चौकीदार जगदीश प्रसाद को इलाज हेतु जिला अस्पताल बरेली भेजा जहां हालत में सुधार न होने के चलते निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ कुछ घंटों इलाज के पश्चात देर रात्रि मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी निरिक्षक भुता ने बताया मृतक के बेटे अशोक कुमार की तहरीर पर उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم