सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दूल्हा के बहनोई समेत भांजे की भी मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां



शाहजहांपुर/काँट- हरदोई जनपद में सड़क दुर्घटना में दूल्हा के पिता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास भीषण सड़क हादसे में दम घुटने और पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुलेरो गाड़ी गन्ने की ट्रॉली से टकरा गई। जिससे दूल्हा, उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं भांजे और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान दम घुटने से उसके पिता की भी मौत हो गई। हरदोई जनपद के हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश की शुक्रवार को शादी थी। देवेश बारात लेकर शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव निवासी रमेश के यहां जा रहे थे। इसी दौरान पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास भीषण सड़क हादसा के शिकार हो गए। हादसे में बुलेरो गाड़ी गन्ने की ट्रॉली से टकरा गई। जिससे दूल्हा व उसके पिता समेत पांच लोग काल के गाल में समां गए। हादसे की खबर जब बधू पक्ष  को लगी तो उनके भी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वरमाला लेकर दुल्हे का इंतजार कर रही लड़की रीमना (19) भी बेसुध होकर पड़ी है।

धरी रह गई तैयारियां, मातम में बदली खुशियां

वधु पक्ष के यहां बारात आ रही थी। सभी लोग जोर शोर से तैयारियों में जुटे थे, चारों ओर खुशियां थी। बारात आने का सभी इंतजार कर थे, घर मे महिलाएं ढोलक की थापों पर गीत गाकर खुशियाँ मना रही थी तो वही जहां बारातियों के रुकने की व्यवस्था की गई थी वहां गानों पर भी वधु पक्ष के लोग नाच गा रहे थे, थिरक रहे थे। वही बारातियों के खाने पीने के लिए कारीगर भोजन बनाने में व्यस्त थे। लेकिन जैसे ही रात 9:30 बजे हादसे की खबर आई तो पूरे गांव में एकदम से सन्नाटा पसर गया और तेजी के साथ वधु के घर बाले खैर खबर लेने के लिए हादसे बाले स्थान की ओर दौड़ पड़े। अजीत मिश्रा शाहजहांपु


 

Post a Comment

أحدث أقدم