खबर जनपद बरेली से एस आर एम एस इंजीनियरिंग कॉलेज में डीआईजी एवं आईजी ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्र
आपको बताते चलें एस आर एम एस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज बरेली में बुधवार को पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आईजी बरेली डॉक्टर राकेश कुमार और डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया मौजूद रहे।
डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने छात्रों को सफलता के गुण बताएं एवं छात्र-छात्रों को कहा कि यदि सफल होना है तो हार नहीं माननी है मेहनत करें सफलता अपने आप मिलती चली जाएगी। वही यातायात सड़क सुरक्षा माह, मिशन शक्ति, साइबर अपराध, जागरूकता सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया आईजी राकेश कुमार एवं डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने यातायात जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यशाला में दोनों ही अधिकारियों ने छात्र और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी और बताया की हेल्पलाइन नंबरों पर महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल तथा थानों में महिला हेल्प डेस्क के बारे में उनके कार्यों के संबंध में भी बताया।
आदित्य मूर्ति सचिव एसआरएमएस ट्रस्ट के पदाधिकारी शिक्षक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एवं साइबर कार्यशाला के कांस्टेबलो को प्रशस्ति पत्र, महिला कांस्टेबलो के साथ साथ छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق