बरेली: घर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास


 

खबर जनपद बरेली से घर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर के निकट गांव मे घर में सो रही किशोरी को पड़ोसी युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। 

 किशोरी के परिजन जब आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो परिजन झगड़ा करने पर आमादा हो गए किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात्रि समय लगभग 10:00 बजे अपने घर में सो रही थी किशोरी के पिता बाहर अलाव ताप रहे थे तभी उसका पड़ोसी युवक उसकी टूटी हुई दीवार फांद कर घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। 

किशोरी चिल्लाई तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया जब वह जोर से चिल्लाई आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया शोर सुनकर किशोरी के पिता जब घर पहुंचे तब उसने घटना अपने पिता को बताई परिजन जब घटना की शिकायत करने आरोपी के घर गए तो उसके परिजन झगड़ा करने लगे और कहा तुम लोग हमारे लड़के को बदनाम कर रहे हो पुलिस से शिकायत की तो इसका अंजाम बुरा होगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

أحدث أقدم