पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश


पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

बिजुआ खीरी - लखीमपुर जिले की भीरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी द्वारा कुछ हफ्ते पूर्व एक नाबालिग को बहला फुसला उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. जिसे लेकर कई बार पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 


पुलिस ने आखिरकार आरोपी रोहित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया. जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. भीरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम ने बताया कि करीब एक हफ्ता पूर्व भीरा थाने में आरोपी के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। 

आरोपी रोहित पुत्र रामसहाय  निवासी ग्राम चमरोदा थाना पलिया जनपद खीरी खिलाफ धारा 363,366,376 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था. ऐसे में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को संपूर्णानगर क्षेत्र के एक गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली भीरा पुलिस में उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय,आ0संजीव कुमार,आ0प्रदीप चीमा शामिल रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment

أحدث أقدم