परियोजना की टीम ने कस्तूरबा व बीआरसी का किया निरीक्षण
शहाबगंज - गोविंद बल्लभ पंत विज्ञान संस्थान प्रयागराज की टीम ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज का निरीक्षण किया। जहां अभिलेखों की जांच कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
वही बच्चों के पठन-पाठन, रहन- सहन, खान पान के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।परियोजना की टीम अशोक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सबसे पहले आवासीय बालिका विद्यालय कस्तूरबा में पहुंची जहां परिसर की साफ-सफाई बालिकाओं के रहने का स्थान, खेलकूद के स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक वातावरण के बारे में जानकारी लिया। वही कक्षाओं में जाकर छात्राओं से उनकी समस्याओं ,पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी लिया। शैक्षणिक माहौल ठीक-ठाक है कि नहीं इसके बारे में भी बालिकाओं से पूछा।
बालिकाओं से कक्षाओं में जाकर हिंदी,अंग्रेजी,गणित के बारे में पूछा छात्राओं के जबाव से टीम के सदस्य संतुष्ट दिखाई दिए।तत्पश्चात ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंचे जहां पत्रावली के रखरखाव के बाबत नियुक्त कर्मचारियों से पूछताछ किया। वही एआरपी से जांच टीम ने निपुण भारत द्वारा निर्धारित लक्ष्य के बाबा जानकारी लिया गया बच्चों का पठन-पाठन का स्तर किस स्तर का है इसका भी अवलोकन किया गया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, वार्डेन सुनीता पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रतनेश यादव चंदौली

إرسال تعليق