कानपुर: मां-बेटी की मौत के मामले पर गरमाई सियासत

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई

कानपुर - कानपुर देहात में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई। तो वहीं, सपा के प्रतिनिधिं के कानपुर देहात आने से पहले पुलिस ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को हाउस अरेस्ट कर लिया ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पुलिस-प्रशासन की टीम कानपुर देहात के चालहा गांव पहुंची।

 अतिक्रमण हटाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई और मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई तो वहीं, समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आज पीड़ित परिवार से मिलने कानपुर देहात जाएगा। सपा प्रतिनिधिं के कानपुर देहात आने से पहले गांव में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। 

वहीं, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया है प्राप्त समाचार के मुताबिक, कानपुर देहात के मैंथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो जाने के मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज मनोज पांडेय की अध्यक्षता में पीड़ित परिवार से मिलेगा। इसके लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी करते हुए बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 14 फरवरी को कानपुर देहात जाएगा। जहां प्रशासनिक अफसरों व पुलिस टीम द्वारा जेसीबी का इस्तेमाल से अधिकारियों के सामने झोपड़ी के भीतर दीक्षित परिवार की मां बेटी की आग से जलकर दर्दनाक मौत हुई है। 

जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को हाउस अरेस्ट कर लिया है। क्योंकि, वह कानपुर देहात के लिए निकल रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को नजरबंद कर दिया गया है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि विधायक अमिताभ बाजपेई के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, पीड़ित के घर के बाहर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। जिससे किसी भी पार्टी का कोई राजनेता उनसे मिल न सके। 

Post a Comment

أحدث أقدم