महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन, विश्व कल्याण की कामना की

 


महाशिवरात्रि के पर्व पर देश भर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विश्व कल्याण की कामना के लिए गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में लोककल्याण की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।

महाशिवरात्रि के दिन गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। ट्वीट कर सीएम ने बताया कि रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की।

बताते हैं कि मंदिर के 11 आचार्य मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। सुबह सात 7 बजे से 9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया और उसके बाद हवन किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم