शाहजहांपुर: क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व उनके निवारण हेतु आज डिस्टिक नॉर्थ वेस्ट डीसीपी लेवल कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन


क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व उनके निवारण हेतु आज डिस्टिक नॉर्थ वेस्ट डीसीपी लेवल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पिछली मीटिंग के मिनट्स को अनुमोदित करने के उपरांत कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करी। 

नार्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के DCP व अन्य संबंधित अधिकारियों संग बैठक में ट्रैफिक,अतिक्रमण, आवारा पशुओं की समस्या, अवैध निर्माण, असामाजिक तत्वों द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देना, झुग्गी बस्तियों में अवैध शराब का बिकना, सट्टा खेलना व सार्वजनिक पार्कों में शराब पीने जैसी समस्याएं सामने आईं। इनके त्वरित निदान हेतु मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी के सदस्यों की शिकायत पर मैंने अधिकारियों को क्षेत्र मे ड्रग्स,स्मैक, शराब आदि की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, खड़ी कारों और पार्कों में शराब पीने पर सख्ती से पाबंदी लगाने एवं सट्टे जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में होने वाली मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मैंने स्कूल,जच्चा-बच्चा केंद्र जैसे कुछ चिन्हित क्षेत्रों में (जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक हो) पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर बल दिया।

मैंने कहा कि सभी विभाग मिलकर काम करें और जनता की सुरक्षा और सुविधा हेतु बेहतर उपाय खोज कर जन-समस्याओं का समाधान करें।  मैंने एसएचओ लेवल पर नियमित मीटिंग बुलाने का सुझाव भी दिया ताकि जनता और पुलिस के बीच में निरंतर संवाद हो सके और पुलिस-पब्लिक बॉन्डिंग को और मजबूती मिल सके। मैंने कहा कि इन बैठकों में आरडब्लूए, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन आदि के अधिकारियों को आमंत्रित कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाए और पुलिस विभाग द्वारा यथा उचित कार्रवाई कर समस्याओं का निदान भी किया जाए। 




इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में डर की भावना पैदा करना व आमजन में पुलिस के विश्वास को मजबूती प्रदान करना है। शांति स्थापना हेतु सतत सक्रिय दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली प्रशंसनीय है। ऐसी बैठकों व कमेटी के सदस्यों के सहयोग से पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है व उन्हें केस हल करने में मदद मिलती है। हमें उनकी समर्पित,सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली पर गर्व है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी भी पुलिस और प्रशासन की हर संभव मदद करें, तभी हम अपराधमुक्त समाज की कल्पना कर सकते हैं और उस कल्पना को धरातल पर भी उतार सकते हैं।

इस बैठक में भाजपा दिल्ली परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। डीसी केशव पुरम जोन श्री नवीन अग्रवाल , विधायक श्री अखिलेश पति त्रिपाठी, डॉ महेंद्र नागपाल, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती मीनू गोयल, श्री योगेश वर्मा, श्री राजकुमार भाटिया, श्री विकेश सेठी, श्री संजीव शर्मा, श्री निरंजन शर्मा, श्री सुनील कुमार शाह, श्री प्रवीण गर्ग, श्री महेश अवाना, श्री नीरज गुप्ता, श्री सुजीत ठाकुर, श्री सुमित यादव, श्री जे के गुप्ता आदि शामिल हुए।                                             
रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


 

Post a Comment

أحدث أقدم