लखीमपुर खीरी -गांव में नेतृत्व क्षमता को विकसित कर ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की सहभागिता के लिए युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण ,जिला ग्राम विकास संस्थान में नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में आयोजित किया गया | इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनु लाल डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता अनूप सक्सेना भाजपा आईटी विभाग के जिला प्रमुख शौर्य सक्सेना उपस्थित रहे | समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सुनील सिंह ने नेहरू युवा केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं का सौभाग्य है कि इस प्रकार का अवसर नेहरू युवा केंद्र सभी युवाओं के लिए उपलब्ध करा रहा है और उन्होंने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर राष्ट्र निर्माण के विकास के लिए हिस्सा लें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपना सहयोग करें।
जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को जागरुक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके जिससे देश का विकास हो सके और सभी युवाओं को अच्छे रोजगार मिल सके इसी क्रम में यह जानकारी भी दी गई की नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर के द्वारा यह प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध कराया गया है इस प्रशिक्षण के अंतर्गत भोजन आवास व यात्रा भत्ता भी प्रतिभागियों को दिया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी सुचित कुमार चौधरी , मनु लां डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता अनूप सक्सेना एवं नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक पुनीत कुमार शुक्ला ने विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। जिसमें कई विषय पर चर्चा की गई जिसमें आत्मनिर्भरता हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई। इस प्रकार प्रतिदिन की दिनचर्या मैं प्रातः काल मे योगाभ्यास मध्यकाल में वार्तालाप तथा संध्या काल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व की नई ऊर्जा का प्रवाह कर जागृत किया गया।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में संदीप कुमार वर्मा, कीर्ति वर्मा, रितेश कुमार, आलोक शुक्ला, शोभित मौर्या, कन्हैया अवस्थी, सौरभ त्रिवेदी, देवेंद्र पाल प्रशांत मिश्रा आदि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी 40 युवा प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा ने अतिथियों, प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल



إرسال تعليق